कहते है लोग यहाँ बेरोज़गारी है
काम करने वालों पर
कामचोरों की भीड़ बड़ी भारी है
फिर कहते है लोग ,
यहाँ बेरोज़गारी है
वहाँ बेरोज़गारी है।
सुबह से लेकर शाम तक
शहर से लेकर गाँव तक
चाय पीने के बहाने
गप -शप करने वालों की
भीड़ बहुत सारी है
फिर कहते है लोग ,
यहाँ बेरोज़गारी है
वहाँ बेरोज़गारी है ।
कार्यालय से लेकर कचहरी तक
प्राइवेट से लेकर सरकारी तक
कर्मचारियों की कमी नहीं
बस काम न करने की
आदत बड़ी पुरानी है
फिर कहते है लोग ,
यहाँ बेरोज़गारी है
वहाँ बेरोज़गारी है ।
साहब से लेकर बाबू तक
मुंशी से लेकर चपरासी तक
काम से बच निकलने की
सबने सीखी नित नयी होशियारी है
फिर कहते है लोग ,
यहाँ बेरोज़गारी है
वहाँ बेरोज़गारी है ।
परीक्षा केंद्रो पर पढ़कर जाने वाले
छात्रों की संख्या सौ - पचास
तो नक़ल करने वालों की
संख्या कई हजारी है
फिर कहते है लोग ,
यहाँ बेरोज़गारी है
वहाँ बेरोज़गारी है ।
निचले स्तर से उच्च शिक्षा तक
पूरी प्रणाली है ख़स्ताहाल
कही व्यवसायिक हो गयी शिक्षा
कही शिक्षकों ने कक्षाओं मे न पढा़कर
अपनी कुंठा निकाली है
फिर कहते है लोग,
यहाँ बेरोज़गारी है
वहाँ बेरोज़गारी है।
जहाँ ग़रीब तबके कीं हर औरत
दिन रात मेहनत मज़दूरी कर हारी है
वहाँ बेलगाम पुरुषों ने
शराब और जुएँ में
सारी कमायी फूँक मारी है
फिर कहते है लोग ,
यहाँ बेरोज़गारी है
वहाँ बेरोज़गारी है ।
भोज्य पदार्थ हो या पेय पदार्थ
हर जीवनोपयोगी वस्तु में
अिधक मुनाफे के लिए
मिलावट न्यारी -न्यारी है
फिर कहते है लोग ,
यहाँ बेरोज़गारी है
वहाँ बेरोज़गारी है ।
चिकित्सा विभाग का हाल और बेहाल
यहाँ कितने ही डॉक्टरों ने
मरीज़ों की जाँच के नाम पर
दर्जनो पैथॉलाजी खुलवा डाली है
फिर कहते है लोग ,
यहाँ बेरोज़गारी है
वहाँ बेरोज़गारी है ।
बचपन से ही बच्चों को
अिभभावकों ने,संस्कारो से ज़्यादा
संसाधनो के इस्तेमाल की
लगा दी बीमारी है
फिर कहते है लोग ,
यहाँ बेरोजगारी है
वहाँ बेरोजगारी है ।
अंजूसंजय
Comments
Post a Comment